मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। बाबा श्याम की कृपा एवं उनके साथ सभी दिव्य शक्तियों के आशीर्वाद से ,महाराज श्री 1008 श्री प्रमोद गिरी जी के परम सानिध्य में समिति सदस्यों के सभापति एवं पार्षद बनने पर सोमवार को श्री श्याम सेवा धाम समिति के तत्वाधान में श्याम मंदिर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परम सम्माननीय समिति कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल सभापति नगर परिषद गंगापुर सिटी थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजेंद्र दुसाद ने की ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।सम्मान समारोह में सर्वप्रथम महाराज श्री 1008 श्री प्रमोद गिरी जी का समिति पदाधिकारियो द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यक्रम संयोजक राजकुमार गोयनका द्वारा समारोह में रखी गई एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
सम्मान समारोह में समिति के जितने भी सदस्य पार्षद बने उन सभी का समिति की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। स्वागत की बेला में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार गोयल सभापति नगरपरिषद गंगापुर सिटी, पार्षद वीरेंद्र कुमार अग्रवाल , गिरधारी अग्रवाल ठेकेदार, राजेंद्र कुमार गुप्ता, दुष्यंत कटारिया, जितेंद्र कटारिया , विजेंद्र सिंह गुर्जर, पंकज मंगलम, रत्ना गुप्ता, ललित अग्रवाल, सरोज गुर्जर स्थानीय पार्षद घनश्याम गुप्ता गोठरा वाले , विजय गुप्ता बिक्की , सभी पार्षद गण का सम्मान समिति की ओर से माला पहनाकर एव स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी सदस्यों के सहयोग से किया गया ।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार गोयल सभापति नगर परिषद ने उद्बोधन में कहा कि बाबा श्याम के मंदिर परिसर में जो भी कार्य मुझे बताया जाएगा सर्वप्रथम उस कार्य को करने के लिए संकल्पित हूं क्योंकि बाबा श्याम की कृपा और आशीर्वाद से यह अवसर मुझे मिला है ।साथ ही गंगापुर सिटी के चहुमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र दुसाद ने आए हुए सभी अतिथियों का सभी पार्षद गण का अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी का समिति के सभी सदस्यों का कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी से निवेदन किया भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग कार्यक्रमों मे मिलता रहे।