श्री वीर शिरोमणि पटेल साँगा जी गुर्जर महाराज के नाम भजन संध्या का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

बी एस राठौर

सांगोद 29 मार्च|स्मार्ट हलचल|को कुन्दनपुर रोड, साँगा चौराहा – कल रात्री को साँगा चौराहा, अदालत के पास, कुन्दनपुर रोड पर श्री वीर शिरोमणि पटेल साँगा जी गुर्जर के नाम एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए और साँगा जी की भजन संध्या का आनंद लिया।श्री साँगा जी गुर्जर महाराज एक महान वीर योद्धा थे जिन्होंने अपनी वीरता का परिचय धड़ से सर अलग होने के बाद भी दुश्मनों से हार न मानी, जिन्होंने अपने जीवन को सांगोद बसाने के लिए समर्पित किया था। उनके गौरवशाली इतिहास और उनकी वीरता को याद करते हुए, इस भजन संध्या का आयोजन किया गया था।
इस भजन संध्या के माध्यम से शाषन प्रशाशन को संदेश दिया गया कि यह सांगोद मांगे साँगा चौराहा की मांग पूरी न होगी तथा चौराहा नामकरण न होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा साँगा जी के भजनों पर डांस किया गया। भजन संध्या का श्री गणेश रात्रि 9 बजे से शुरू हुआ तथा समापन रात्रि 12 बजे 101 दीपो से सामुहिक महाआरती करके और प्रसाद वितरण करके किया गया।

भावपूर्ण समापन के साथ साँगा जी की भजन संध्या का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भजन संध्या में कलाकारो द्वारा श्री साँगा जी महाराज का गौरवशाली इतिहास का गुणगान किया गया। इस आयोजन में जयलाल सुमन, महावीर गुर्जर एंड पार्टी कलाकारो ने प्रस्तुति दी।