शांतिनाथ मंदिर में श्री विद्यासागर युवा संगठन ने किया मंजन कार्यक्रम

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल|श्री विद्यासागर युवा संगठन, ब्यावर की ओर से हाउसिंग बोर्ड स्थित शांतिनाथ मंदिर जी में मंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने सामूहिक सहभागिता करते हुए मंदिर परिसर में सेवा कार्य किया तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।संगठन के मंत्री कल्पेश जैन ने बताया कि संगठन की ओर से प्रतिवर्ष शहर के विभिन्न मंदिरों में मंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन सेवा कार्यों का उद्देश्य युवाओं को धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ सेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष कमल जैन, मंत्री कल्पेश जैन सहित दिनेश जैन अजमेरा, विकल कासलीवाल, कमलेश जैन, दीपक जैन, चंद्रेश जैन, गौरव जैन, मनीष जैन, चित्रांग जैन, रिधम जैन हाउसिंग बोर्ड मंदिर के सदस्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संगठन की ओर से सभी सदस्यों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।