Homeभीलवाड़ाश्री गौ सेवा मित्र मंडल द्वारा संपूर्ण भीलवाड़ा शहर के गौवंश को...

श्री गौ सेवा मित्र मंडल द्वारा संपूर्ण भीलवाड़ा शहर के गौवंश को सुरक्षा रेडियम बेल्ट लगाए

भीलवाड़ा। श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भीलवाड़ा शहर के निराश्रित उपेक्षित गौवंश को रात्रि में एक्सीडेंट होने से बचाने एवं उस एक्सीडेंट से वाहन चालकों का भी जीवन बचाने के उद्देश्य से रेडियम सुरक्षा बेल्ट लगाई गई। संगठन के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में संपूर्ण भीलवाड़ा शहर के गौवंश को सुरक्षा रेडियम बेल्ट लगाई गई एवं अन्य संगठनों को भी निःशुल्क वितरित की गई।संगठन के अमन व सुनील शर्मा ने बताया कि, श्री गौ सेवा मित्र मंडल द्वारा शहर की निराश्रित गौवंश के लिये निःशुल्क रेडियम सुरक्षा बेल्ट वितरित किए जा रहे है जो महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन द्वारा उपलब्ध करवाये जा रहे है ताकि गौवंश के साथ-साथ जनहानि को भी रोका जा सके। इस अवसर पर बिलेश्वर डाड, अनिल सोनी, पृथ्वीराज सिंह, बबलू सिंह, लक्ष्मण, अशोक आदि सदस्य उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES