Homeभीलवाड़ाश्रीराम ने लंकापति दशग्रीव रावण का संहार किया पंडेर कस्बें में मंचन...

श्रीराम ने लंकापति दशग्रीव रावण का संहार किया पंडेर कस्बें में मंचन में श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला सम्पन्न

पंडेर:- 29 नवम्बर उपतहसील धर्मनगरी पंडेर कस्बें में हिंदू सत्य सनातन कला मंडल काशी प्रयाग उत्तरप्रदेश द्वारा रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। रामलीला मंडल के संचालक पंडित श्याम सुंदर शुक्ला त्यागी महाराज ने बताया कि हिंदू सत्य सनातन कला मंडल काशी प्रयाग उत्तरप्रदेश के कलाकारों द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से धर्मनगरी पंडेर में गणेश चौक में रात्रि 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवन चरित्र 10 दिवसीय रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। श्रीराम की अगुआई में पृथ्वी पर से निशाचरों का नाश कर राक्षसों का संहार कर सत्य ने असत्य पर व धर्म ने अधर्म पर विजय पताका फहराई हैं। श्रीराम ने वीर बजरंग बली को अमरता का वरदान देकर कलयुग में पृथ्वी के अंतकाल तक रामनाम को सुमिरन कर धर्म की रक्षा के लिए वे दुष्टात्मा को उनके पाप कर्मों का दंड भोगकर नाश होने तक श्रीराम ने हनुमानजी को पृथ्वी पर रहने को कहा। व्यास पीठ पर संगीतकार बृजेश पांडे, पुष्पेंद्र शुक्ला, चंद्रप्रकाश पांडे ने प्रस्तुति दी। रामलीला मंडल के महंत अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि रामलीला मंचन के दशम दिवस गुरुवार को रामायणजी की आरती के पश्चात मंचन में वानर सेना व राक्षस सेना में युद्ध, राम रावण संवाद, राम द्वारा रावण का वध करना, राम लक्ष्मण विभीषण रावण संवाद, रावण द्वारा राजनीति ज्ञान धर्म उपदेश देना, विभीषण का राजतिलक करना, श्रीराम सीता का अयोध्या आगमन, सीतारामजी का राजतिलक करना आदि मार्मिक दृश्यों का मंचन किया। श्रीराम के राज्याभिषेक महाआरती पर पांडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज गया। रामलीला मंचन में सोनू मिश्रा ने राम का, रोहित शुक्ला ने लक्ष्मण का, आनंद शुक्ला ने सीता का, आशुतोष शुक्ला ने हनुमान का, राजेश शुक्ला ने वशिष्ठ का, शैलेंद्र शुक्ला ने विभीषण का, परमेश्वर दुबे ने रावण के किरदार का जीवंत अभिनय मंचन किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES