बनेड़ा – कस्बे तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरूवार को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ ही नौ दिन तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि महोत्सव का आगाज हुआ। कस्बे के चामुण्डा माता कालका माता नारसिंह माता नाना देवी नागबैल माता अम्बामाता सहित मंदिरों मे विधी विधान से घट स्थापना के साथ ही चैत्र नवरात्रि महोत्सव शुरू हुआ। इस दौरान नौ दिन तक दुर्गा पाठ दुर्गा स्तुति अखंड रामायण पाठ सुंदरकांड नवाह्नपरायण अखंड रामधुनि सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होगे। दैवीय शक्ति पीठो पर पहुच कर के श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई।
