Homeभीलवाड़ाशुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत शाहपुरा से लिए गए...

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत शाहपुरा से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

शाहपुरा, पेसवानी

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण श्री इकबाल खान के निर्देशन में जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के आदेशानुसार संपूर्ण शाहपुरा जिले में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर वी डी मीणा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा जहाजपुर रोड स्थित श्री अनमोल फूड वेयरहाउस प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया गया तथा उपरोक्त फर्म से बेसन ,आटा तथा चने की दाल के नमूने जांच हेतु लिए गए। त्रिमूर्ति चौराहा स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लिया गया। सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य अनुज्ञा पत्र को उचित स्थान पर प्रदर्शित करने, नियमित रूप से साफ सफाई रखने हेतु तथा खाद्य पदार्थों को ढककर रखने हेतु निर्देशित किया गया। उपरोक्त समस्त कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा के निर्देशन में की गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त अभियान दीपावली तक निरंतर रूप से जारी रहेगा । मिलावटी तथा अवधि पार खाद्य सामग्री बेचने वाले निर्माताओं व व्यापारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी। दल में सहायक गोपाल लाल शर्मा, राजेश सिंह राणावत तथा आकाश यादव मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES