Homeराज्यसिद्धू मूसेवाला पिता बलकौर सिंह इस सीट से लड़ेंगे चुनाव! अभी-अभी आई...

सिद्धू मूसेवाला पिता बलकौर सिंह इस सीट से लड़ेंगे चुनाव! अभी-अभी आई बड़ी खबर

 राजेश कोछड़
चंडीगढ़-स्मार्ट हलचल/लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की खबर आ रही है। सूत्रों अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने बलकौर सिंह को उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस बलकौर सिंह को बठिंडा लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है। हालांकि अभी इस तरह की आधकारिक घोषणा पार्टी की ओर से नहीं की गई है।बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिवंगत सिद्धू के छोटे भाई का जन्म हुआ है। परिवार में फिर से खुशियों ने दस्तक दी है, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच मीडिया द्वारा बलकौर सिंह से सियासत में आने के बारे पूछा गया था तो, जवाब में बलकौर सिंह ने कहा था कि मेरे साथ लाखों लागों की दुआएं, भावनाएं है, मैं उन लोगों की भावनाओं को बेचने वाला नहीं हूं। लेकिन मैंने कभी नहीं कहा कि मैं सियासत में नहीं आऊंगा, फिलहाल मेरा अभी सियासत में आने का मन नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शुरू होने जा रहे है और लोगों से भी हाथ जोड़कर मेरी विनती है कि वोट ध्यान से डाले और मेरी ना ही कांग्रेस, अकाली दल और ना आम आदमी पार्टी से किसी के साथ नाराजगी है। मैं सिर्फ अपने बच्चे के इंसाफ के लिए लडूंगा और लड़ता रहूंगा पर लोगों से अपील है कि वोट अपनी सोच समझ कर ही डाले।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES