Homeभीलवाड़ासिखवाल समाज का 13 वॉ आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न,9 जोडे बन्धे...

सिखवाल समाज का 13 वॉ आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न,9 जोडे बन्धे परियण सूत्र में

भीलवाड़ा । सिखवाल समाज के गढ़ माने जाने वाले भीलवाडा शहर में रविवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। शहर के हरणी महादेव रोड़ स्थित ऋष्य श्रृंग संस्थान में सिखवाल समाज के 13 वॉ आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन सम्पन हुआ । जिसमें 9 जोडे परिणय सूत्र में बन्धे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि महन्त मोहन शरण शास्त्री,निम्बार्क आश्रम, सांसद सुभाष चन्द्र बहेडिया, कैलाश चन्द्र शर्मा सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, समाज सेवी राधेश्याम सुखवाल सहित समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे। मिडिया प्रभारी विनोद सुखवाल व लोकेश तिवारी ने बताया कि शनिवार शाम को विनायक स्थापना व मंगल कलश के बाद शाम को संगीत संध्या में महिलाओं ने राजस्थानी नृत्य पर सुन्दर व मनमोहक प्रस्तुतियां दी। थोड़ी देर के लिए मौसम ने डरा दिया परन्तु बाद में हल्की बूंदाबांदी रही। रविवार सुबह सजे धजे दूल्हे व रंग बिरंगी पोशाको मे दुल्हनें नजर आई। सुबह शहर के विभिन्न मागों से होती हुई बग्गीयों में निकली शोभायात्रा पर समाजजनों ने जगह जगह पुष्प वर्षा की। तोरण के बाद मंच पर सभी की अतिथियों की मोजुदगी में वरमाला हुई। इस दौरान संस्थान सदस्य व समाज सेवी लोकेश तिवारी के सफल मंच संचालन ने वहा मौजूद जनता को बान्धे रखा। विवाह सम्मेलन आयोजन समिति के प्रभारी प्रहलाद तिवाडी ने बताया कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये समाजजनों ने हिस्सा लिया। संस्थान के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष रामकुमार पाण्डिया व अन्य कार्यकारी सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का साफा व दुपट्टा पहनाकर अभिनन्दन किया। वरमाला के दौरान संस्थान के वेद विधालय के बटुको ने मंत्रोचार कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद संस्थान की साधारण सभा की बैठक सम्पन हुई जिसमें सचिव कैलाश चन्द्र पाण्डिया ने संस्थान की गतिविधियों व भविष्य में होने वाली योजनाओं पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान तुलसी राम शर्मा अध्यक्ष छन्यात ब्राह्मण समाज, चन्द्रशेखर शर्मा,नरेश पाण्डे अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा, प्रशान्त मेवाडा भाजपा जिलाध्यक्ष, राजेन्द्र सारस्वत अध्यक्ष परशुराम सेवा समिति, लीला शर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, संगीता त्रिपाठी अध्यक्ष अन्तराष्ट्रिय महिला सभा, सागर पाण्डे पार्षद, प्रहलाद राय ओझा, सुरेश उपाध्याय, लादू लाल व्यास, भँवर लाल पुरोहित, सी.पी.जोशी सिखवाल समाज के विभिन्न घटको के अध्यक्ष सहित समाज के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति मौजुद रहे है। समाज के सभी लोगो ने इस सम्मेलन को सफल बनाने में अपना भरपुर सहयोग दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES