Monday, February 16, 2026
Homeभीलवाड़ाआजाद चौक में महाशिवरात्रि पर किया भगवान सत्यनारायण स्वामी का आव्हान

आजाद चौक में महाशिवरात्रि पर किया भगवान सत्यनारायण स्वामी का आव्हान

भीलवाड़ा । शहर के आजाद चौक पर रविवार को सिंधी समाज द्वारा महा शिव रात्रि के अवसर पर भगवान सत्य नारायण स्वामी की स्तुति में उनकी कथा का आयोजन किया गया. सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि शहर के आजाद चौक निवासी फगनानी परिवार ने अपने परिवार के शतायु वृद्ध चीजन दास फगनानी की 107 वीं स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में ख्यात भजन गायक प्रकाश उदासीन अजमेर ने अपने भजनों दिस जोड़ी मजेदार कियं पई मौज मचाए पर समाज जनों ने अपने नृत्य से सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया| कार्यक्रम में भगवान सत्यनारायण स्वामी की कथा सहित भजन स्व lरांजलि का वृहद आयोजन किया गया.
इस दौरान सिंधी समाज के समाजजनों ने फगनानी परिवार के वयोवृद्ध चीजनदास फगनानी की जीवनी पर संस्मरण साझा किए गए. उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय फगनानी 107 वर्ष की आयु में स्वर्गस्थ हुए. वे अल्पायु में ही अविभाजित भारत के सिंध प्रांत से विषथापित होकर भीलवाड़ा शहर में आकर बसे और विभिन्न विषम परिस्थितियों के बावजूद भी स्वाधीनता संग्राम में अपनी भूमिका का भी निर्वाह करते हुए अपने परिवार का लालन पालन करते हुए अपने व्यापार को ऊंचाइयों पर पहुंचाया और समाज तथा देश में अपना मुकाम बनाया.
इस दौरान सिंधी समाज के महेश खोतानी, जयकुमार फगनानी, गुलशनकुमार विधानी, गौभक्त किशोर लखवानी, आवतराम फगनानी, किशोर गुरनानी, धर्मेंद्र फगनानी, कोमल चावला, सुनदर फगनानी, ज्योति थदानी, पंकज फगनानी, हेमंत धनवानी, दर्शन आसवानी, देवीदास देवानी, भारती फगनानी, देवीदास गेहानी सहित कईं गणमान्य सिंधी समाज जन मौजूद थे|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular