Homeभीलवाड़ासिंगोली चारभुजा: 18 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक फूलडोल महोत्सव, 20 लाख...

सिंगोली चारभुजा: 18 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक फूलडोल महोत्सव, 20 लाख के बजट का प्रस्ताव; कवि सम्मेलन और भजन संध्या की रहेगी धूम

• देवस्थान विभाग और मेला समिति की बैठक संपन्न; हाथी-घोड़ों के शाही लवाजमे के साथ निकलेगी चारभुजा नाथ की सवारी
• मंदिर परिसर में बनेगा आकर्षक डोम, सुरक्षा और पार्किंग के होंगे पुख्ता इंतजाम

✍️  रमेश चंद्र डाड

आकोला/सिंगोली।स्मार्ट हलचल|देवस्थान विभाग के प्रसिद्ध आत्मनिर्भर मंदिर श्री सिंगोली चारभुजा नाथ में होली के पश्चात आयोजित होने वाले पारंपरिक तीन दिवसीय फूलडोल महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देवस्थान विभाग अजमेर के सहायक आयुक्त गिरीश बच्चानी के निर्देशानुसार मेला सुझाव समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के सानिध्य में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

महोत्सव की प्रमुख झलकियां (18-20 मार्च):

  • 18 मार्च (कवि सम्मेलन): देश के ख्याति प्राप्त कवि अपनी रचनाओं से समां बांधेंगे।
  • 19 मार्च (भजन संध्या): आधुनिक वाद्य यंत्रों के साथ नामचीन भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे।
  • शोभायात्रा: हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजों के साथ भगवान का जुलूस निकलेगा।

20 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव

मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह सोलंकी ने बताया कि महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए देवस्थान विभाग से 20 लाख रुपये स्वीकृत करने का प्रस्ताव लिया गया है। बैठक में टेंट, लाइटिंग, साफ-सफाई, और आसपास के गांवों में होल्डिंग व लाउडस्पीकर द्वारा प्रचार-प्रसार करने की रणनीति बनाई गई।

प्रशासन और ग्रामीणों की भागीदारी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी विभागों से व्यवस्थाओं में सहयोग लिया जाएगा। इस अवसर पर भारत सिंह, पंचायत प्रशासक राकेश कुमार आर्य, उप प्रशासक लादू लाल वर्मा, पूर्व सरपंच श्यामलाल सेन, पूर्व उप सरपंच राधेश्याम सेन, हरिशंकर पाराशर, राजेंद्र कुमार ओझा, दिनेश कुमार सेन, मंदिर भंडारी सुरेंद्र कुमार पाराशर, राजेंद्र प्रजापत और रामनिवास आर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular