रमेश चंद्र डाड
आकोला|स्मार्ट हलचल|मेवाड़ के धार्मिक तीर्थ स्थल आत्मनिर्भर मंदिर सिंगोली श्याम में तीन दिवसीय फुलडोल महोत्सव की तैयारी देवस्थान विभाग अजमेर के सहायक आयुक्त गिरीश बच्चानी के निर्देशन में जोरों पर है । मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह सोलंकी ने बताया कि तीन दिवसीय फूलडोल महोत्सव में 18 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा ।कवि सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि मुन्ना बैटरी मध्य प्रदेश,हास्य कवि दीपक पारीक भीलवाड़ा , राजस्थानी गीतकार बाबू बंजारा बांरा , अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री सपना सोनी श्रृंगार रस आगरा उत्तर प्रदेश , सिद्धार्थ देवल वीर रस उदयपुर ,अजय हिंदुस्तानी वीर रस मध्य प्रदेश , कानू पंडित हास्य कवि नाथद्वारा , कवि अंशुमन आजाद ओजस्वी कवि निंबाहेड़ा , कवि संजीव सजल पैरोडीकार भीलवाड़ा , प्रभु प्रभाकर प्रसिद्ध हास्य कवि सहीत ख्याति प्राप्त कविगणो को आमंत्रित किया है । कार्यक्रम संयोजक कवि मनीष सुखवाल हास्य कवि मांडलगढ़ रहेंगे ।
