स्मार्ट हलचल|शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा द्वारा रामेश्वरम में सिंजारा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें शास्त्री नगर क्षेत्र में निवासरत सभी माहेश्वरी परिवारों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।। शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भेरूलाल सोमानी व मंत्री मुकेश जागेटिया के नेतृत्व में भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।।वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु काष्ट ने बताया कि लगभग 1200 व्यक्ति स्नेहभोज में सम्मिलित हुए व भोजन का आनंद लिया ।। सिंजारा महोत्सव व स्नेह भोज कार्यक्रम में उद्योगपति व समाजसेवी लादू राम बांगड़, गोपाल राठी, कैलाश कोठारी ,केदार जागेटिया ,केदार गगरानी, सुनील बियानी,राधेश्याम चेचानी, राजेंद्र कचोलिया, महावीर समदानी ,जगदीश कोगटा, सुशील मरोठिया, के जी तोषनीवाल, गजानंद बजाज, सुरेश बिड़ला, प्रकाश पोरवाल आदि ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।। शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियो ने सभी अतिथियों का उपरना ओढा कर स्वागत व अभिनंदन किया।। ओमप्रकाश बियानी व अनिल पोरवाल ने बताया कि स्नेह भोज में सम्मिलित होने वाले सभी व्यक्तियों का सोडा शिकंजी पिलाकर स्वागत किया व भोजन के बाद मीठा पान खिलाकर शास्त्री नगर क्षेत्र के सभी सदस्यों को सिंजारा महोत्सव की शुभकामनाएं दी गई।। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शीतल सोडानी, डॉ भाग चन्द सोमानी ,ओम कास्ट, श्याम सुंदर चेचाणी, दिनेश सोमानी, अनिल बंग ,अनिल सोमानी, दीपक समदानी, प्रहलाद भराडिया ,सुनील डाड, बालकृष्ण सोमानी आदि का विशेष सहयोग रहा।। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ भाग चन्द सोमानी ने किया।।
