Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़भाई की शादी में जा रही बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक...

भाई की शादी में जा रही बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उजड़ा सुहाग

​चित्तौड़गढ़/भूपालसागर। स्मार्ट हलचल|जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब भाई की शादी में शामिल होने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चित्तौड़गढ़-डबोक स्टेट हाईवे-9 पर भूपालसागर के पास हुआ।​जानकारी के अनुसार, मृतका कंकु बाई अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर भाई की शादी में मायके जा रही थीं। तभी पास से गुजर रही सीमेंट के कट्टों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित होकर ट्रॉली सीधे बाइक पर आ पलटी।
​हादसे में कंकु बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शादी वाले घर में इस खबर के बाद से कोहराम मचा हुआ है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES