क्षेत्र की बहनो के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारो के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहुंगा: आक्या।
ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को बड़ी संख्या मे बहनो ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को उनके कार्यालय पर राखी बांधी और भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने सभी बहनो के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करते हुए कहा की रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नही है बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के रिश्तो को मजबूत करने का अवसर है। क्षेत्र की बहनो ने मुझे राखी बांधकर जो स्नेह ओर आर्शीवाद दिया है वह मेरे लिए अत्यंत सम्मान और भावनात्मक क्षण है। मैं बहनो को विश्वास दिलाता हुं की क्षेत्र की बहनो के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारो के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहुंगा।
विधायक आक्या ने कहा की बहन और बेटियो का सम्मान समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। भारत सरकार व राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाना तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के निरंतर प्रयास किये जा रहे है। समाज और राष्ट्र के विकास मे महिलाओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओ को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना तथा उनके सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
