स्कूल गेम्स फेडरेशन में दो सगी बहिनों ने जीता स्वर्ण पदक,

अपूर्वा सैन का तीरंदाजी व नन्दनी सैन का शूटिंग में राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

कोटपूतली,स्मार्ट हलचल|शहर में आयोजित 70 वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में तीरंदाजी एवं निशानेबाजी में कोटपुतली के बाडाबास मौहल्ले की दो सगी बहनें अपूर्वा सैन एवं नन्दनी सैन ने जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए राज्य स्तर पर अपना स्थान पक्का किया । प्राप्त जानकारी अनुसार अपूर्वा सैन ने तीरंदाजी एवं नन्दनी सैन ने 10 m पिस्टल शुटिंग में सफलता अर्जित कर स्वर्ण पदक जीतते हुए राज्य स्तर पर अपना स्थान पक्का किया । अपूर्वा सैन और नन्दनी सैन दोनों सगी बहिने है तथा शहर के शिव सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा 9 व 8 की छात्रा हैं । अपूर्वा , नन्दनी के पिता पवन कुमार सैन विद्युत विभाग में कार्यरत हैं तथा माता नीतू सैन गृहणी हैं । दोनों बहिनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु ,दादा- दादी, माता- पिता एवं परिवारजनों को दिया । विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने दोनो बहिनों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।