मकर सक्रांति का पर्व मनाया
फ़िरोज़ खान
सीसवाली 14 जनवरी। मकर संक्रांति का त्यौहार कस्बे सहित आसपास के क्षैत्र मे बडे ही धूमधाम से मनाया गया। मकर संक्रांति के दिन लोगो ने गौ ग्रास डाल कर दान किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने झोली फैला कर गो ग्रास के लिए धन राशि एकत्रित की गई।
मकर संक्रांति पर युवा लोग अपने मकानो की छत पंतग बाजी का पेच लडाते का आनन्द लेते रहे वही पतगं कटौते ही अल्लग है की आवाजे आती रही। वही मकर संक्रांति पर गिल्ली डंडा खेलने की परंपरा है। आज भी गांवो मे छोटे बडे लोग गिल्ली डंडा खेलने की परंपरा निभाते है। जब की आज के युग गिल्ली डंडा का खेल विलुप्त होता जा रहा है। परन्तु गावो मे मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों मे इसको खेलने की परपंरा निभा रहे है।ग्रामीण क्षैत्रों मे मकर संक्रांतिका विशेष महत्व माना जाता है।
मकर संक्रांति पर्व पर महिलाएं मंगल गीत गाती हुई खेतों पर लावण्या डालने पहुंची खेतों मे पहुंचकर घर पर बनाये गये पुआ पोकोड़ी का भोग लगाया युवा वर्ग पतंगबाजी वह गिल्ली डंडा खेलने मैं मस्त रहें।
हमारें अन्य चेनल देखने के लिए निचे दिए वाक्यों पर क्लिक करे
वीडयो चेनल, भीलवाड़ा समाचार, सभी समाचारों के साथ नवीनतम जानकारियाँ , राष्ट्रीय खबरों के साथ जानकारियाँ, स्थानीय, धर्म, नवीनतम |