Homeराजस्थानअलवरसिवाना पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ दो आरोपी दबोचे

सिवाना पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ दो आरोपी दबोचे

Published on

बालोतरा। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान
“ऑपरेशन वज्रप्रहार” के तहत थाना सिवाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की है।पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री रमेश (IPS) ने बताया कि 20 फरवरी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बा सिवाना में पादरड़ी रोड की ओर दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं, जो पिस्टल दिखाकर आमजन को भयभीत कर लूटपाट करने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विशालसिंह पुत्र भंवरसिंह (33), निवासी जामडोली, जिला जयपुर तथा
ईशपालसिंह पुत्र मानसिंह (32), निवासी धीगाणा, जिला पाली बताए। तलाशी में उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल (तमंचा) बरामद हुई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनसे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • विशालसिंह पुत्र भंवरसिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी जामडोली, जिला जयपुर
  • ईशपालसिंह पुत्र मानसिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी धीगाणा, जिला पाली

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना सिवाना के पुलिसकर्मी चैलसिंह, दुर्गेशकुमार, कपिल, मुनैशचन्द, रेंवतसिंह और सुरेन्द्र शामिल रहे।

 

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

थाना गोटन की बड़ी कार्रवाई:, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 409.9 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त

कीमत लगभग 61.50 लाख रुपये। मेड़ता रोड एजाज़ अहमद उस्मानी। स्मार्ट हलचल|मेड़ता रोड के निकटवर्ती थाना...

राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाये जिलाअध्यक्ष ढाका

भीनमाल ।स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की...

भीषण जाम से निकल कर लिया नेत्रदान

रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी|स्मार्ट हल चल/ जब इरादे अटल होते हैं तो बाधाएँ...