Homeराज्यउत्तर प्रदेशइंडियन हर्ब्स कंपनी द्वारा मानकमऊ पुलिस चौकी पर लगवाए गए 6 कैमरे

इंडियन हर्ब्स कंपनी द्वारा मानकमऊ पुलिस चौकी पर लगवाए गए 6 कैमरे

सहारनपुर।स्मार्ट हलचल|इंडियन हर्ब्स कंपनी द्वारा मानकमऊ पुलिस चौकी पर 6 कैमरे लगवाए गए। कैमरे लगने से पुलिस चौकी के साथ साथ आमजन को भी इसका काफी लाभ मिलेगा।बता दे कि इससे पूर्व में भी इंडियन हर्ब्स कंपनी सामाजिक कार्य में आगे रहता है। इसी श्रृंखला में यह काम किया गया है। इंडियन हर्ब्स कंपनी के निदेशक सुधाकर अग्रवाल ने कहा कि उनकी कंपनी द्वारा मानकमऊ पुलिस चौकी पर 6 कैमरे लगवाए गए। उन्होंने कहा कि मानकमऊ पुलिस चौकी पुलिस द्वारा उन्हें कैमरे लगाने के लिए अनुरोध किया गया था। जिस पर इंडियन हर्ब्स कंपनी द्वारा यह कार्य किया गया।
चौकी प्रभारी मानकमऊ कुलवंत सिंह मालिक ने कहा कि
मानकमऊ पुलिस चौकी पर पहले कैमरै नहीं थे। जिस पर उन्होंने इंडियन हर्ब्स कंपनी के निदेशक सुधाकर अग्रवाल को कैमरै लगवाने के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि कैमरै लगने से अपराधों मे लगाम लगेगी। इससे पूर्व चौकी प्रभारी मानकमऊ कुलवंत सिंह मालिक द्वारा इंडियन हर्ब्स कंपनी के निदेशक सुधाकर अग्रवाल का बुके देकर स्वागत किया गया।
इस दौरान राघव अग्रवाल, फैक्ट्री मैनेजर अशोक धीमान, पंकज कपूर, विवेक कुमार, उमेश कुमार, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES