भरत देवड़वाल
जयपुर।स्मार्ट हलचल|जयपुर – डॉ. अम्बेडकर उत्थान परिषद, जयपुर द्वारा आयोजित 8 मार्च को जयपुर में होने जा रहा “छठा सर्व समाज नारी गौरव सम्मान 2026″ कार्यक्रम में समाजसेवी एवं औद्योगिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रमुख समाज सेवी अनीता मीणा (सुपुत्री राजो देवी मीणा एवं जगदीश प्रसाद मीणा, निवासी – 23, अर्जुनपुरी, इमली फाटक, जयपुर) को सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान समारोह रविवार, 08 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सियाम ऑडिटोरियम, राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, टोंक रोड, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
अनीता मीणा के कार्यों को समाज सेवा, औद्योगिक विकास और महिला उत्थान के क्षेत्र में प्रेरणादायक माना गया है, जिसके लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा जा रहा है।
