Homeराजस्थानअजमेरवानरों में फैल रही त्वचा बीमारी को लेकर जागरूकता की अपील

वानरों में फैल रही त्वचा बीमारी को लेकर जागरूकता की अपील

Published on

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|पुष्कर घाटी में मीठा खिलाने से बीमारी बढ़ने की आशंका, प्राकृतिक आहार देने की सलाह मांगलियावास, (निसं. सरेराह)। पुष्कर घाटी सहित आसपास केक्षेत्रों में इन दिनों वानरों में हाथ-पैरों पर खुजली जैसी त्वचा संबंधी बीमारी फैलने की सूचना सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई वानर गंभीर परेशानी से जूझते दिखाई दे रहे हैं, जिससे चिंता बढ़ी है। जानकारी के मुताबिक विशेषज्ञों व पशुप्रेमियों का मानना है कि वानरों को अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थ जैसे शक्कर से बने पकवान खिलाने से त्वचा रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में नागरिकों से अपील की जा रही है कि धार्मिक भावनाओं के तहत मीठा खिलाने की बजाय कंद-मूल, फल और अन्य प्राकृतिक आहार उपलब्ध कराएं, जिससे वानरों का स्वास्थ्य बेहतर रह सके । पशुसेवकों ने बताया कि बीमार वानरों को राहत देने के लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता और उपचार की आवश्यकता है। जीव सेवा से जुड़े लोगों से भी आग्रह किया गया है कि प्रभावित वानरों की देखभाल और चिकित्सा सहायता के प्रयासों में सहयोग करें, ताकि इन बेजुबान जीवों को असहनीय पीड़ा से बचाया जा सके।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

अजमेर में बड़ी कार्रवाई: सॉस फैक्टरी से 7600 किलो अनसेफ सॉस जब्त, मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/स्मार्ट हलचल|अजमेर जिले में शुद्ध आहार मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे...

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव: 39 जिलों की 196 निकायों में प्रस्तावित चुनाव, मतदाता सूची का शेड्यूल जारी

(हरिप्रसाद शर्मा) जयपुर/स्मार्ट हलचल|राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग...

टीकाकरण अभियान को मिली नई गति डब्ल्यूएचओ ने ब्लॉक शिव में कार्ययोजना का गहन किया विश्लेषण

शिव :- स्मार्ट हलचल|चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग खण्ड शिव में संचालित विभिन्न गतिविधियों की...