स्काईलाइन हाउसिंग सोसायटी में निवर्तमान कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

अगले दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से पुरानी टीम को सौंपी कमान

कोटा। स्मार्ट हलचल|राजीव गांधी नगर स्थित स्काईलाइन हाउसिंग सोसायटी की आमसभा रविवार को पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार आयोजित की गई। बैठक में सोसायटी के विकास कार्यों, भविष्य की योजनाओं तथा व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
आमसभा की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी के पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को वर्ष 2025-27 के लिए पुनः सर्वसम्मति से मनोनीत कर दिया। इसके चलते चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी और पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई।
पुनः मनोनीत कार्यकारिणी में दीपक गर्ग को अध्यक्ष, लक्ष्मीकांत पारीक को सचिव तथा सुलोचना जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं किशन अग्रवाल एवं वीरेंद्र कुमार जैन को उपाध्यक्ष, मिथुन मित्तल को सह सचिव तथा डॉ. अतुल राठौड़ को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी सदस्यों में अर्पणा शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, विमल जयवानी, महेंद्र खंडेलवाल एवं चित्रांशु वार्ष्णेय को शामिल किया गया है।
सोसायटी सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि नियमानुसार इस वर्ष द्विवार्षिक चुनाव प्रस्तावित थे, लेकिन सदस्यों ने वर्तमान टीम के कार्यों पर विश्वास जताते हुए सर्वसम्मति से पुनः मनोनयन का निर्णय लिया।
अध्यक्ष दीपक गर्ग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सोसायटी की सुरक्षा, स्वच्छता, सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।