धीमी गति वह लापरवाही से चल रहे सीवरेज के निर्माण कार्य को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चेतावनी

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 13 जुलाई को सांगोद जिला देहात कांग्रेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में धीमी गति वह लापरवाही से सीवरेज के निर्माण कार्यों को लेकर उपखण्ड अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार जुगल किशोर नागर को सोपा ज्ञापन जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद, पूर्व सरपंच पूलचंद गोचर,जिला देहात अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष सलीम अंसारी ने बताया की साँगोद नगर में काफी लंबे समय से सीवरेज का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें सीवरेज ठेकेदार व कर्मचारियों की मनमानी से आए दिन रोड पर लंबा जाम लग जाता है सीवरेज ठेकेदार के कर्मचारियों के द्वारा बहुत ही धीमी गति से सीवरेज का कार्य किया जा रहा है सीवरेज ठेकेदार के कर्मचारियों की वजह से सांगोंद नगर में जाम की काफी समस्या बनी रहती है सीवरेज के कर्मचारियों के द्वारा दिन में जब वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है तब रोड पर अपने साधन खड़े कर बहुत ही धीमी गति चिटी चाल व लापरवाही से कार्य कर रहे हैं जब रोड पर अधिक वाहनों का जाम लग जाता है तब भी कर्मचारियों के द्वारा फोनों पर बात करते रहते हैं जिनकी कार्य में कोई दिलचस्पी नहीं होती है साथ ही रोड पे किए गए गड्ढों पर कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होती है जिससे आये दिन कई वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं इससे लगता है कि सीवरेज ठेकेदार ने शायद अधिकारियों को भारी भरकम कमीशन दिया हुआ है जिससे जनता कितनी भी परेशान हो उनको उनका सीवरेज का कार्य धीमी गति से जनता को परेशान करते हुए पूरा करना है यदि ठेकेदार चाहे तो यह कार्य कर्मचारियों से रात के वक्त भी करवा सकता है जिससे बार बार जाम की समस्या न बने यदि सीवरेज ठेकेदार व कर्मचारियों के द्वारा इसी प्रकार मन मनमर्जी से बार बार जाम की समस्या बनाई गई तो कुछ दिनों में हम वहीं बैठकर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे। इसलिए समय रहते जितने भी गड्ढे, गली मोहल्लो में रोडों को खोदा गया है उन्हें जल्द भरने का कार्य रात्रि में किया जावे ज्ञापन देने वालों में शौकत अंसारी,नगर महासचिव सिद्धार्थ सुवालका,जिला देहात अल्पसंख्यक महासचिव मोहम्मद शरीफ, यूनुस खान,प्रभुलाल सुमन चांद भाई नियारगिर इकबाल सिंगीवाला,रफीक भाई नियारगीर,अजहर अंसारी, ऐफाज हुसैन,जलाल।मिर्जा, जाफर हुसैन,सलामुद्दीन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे