Homeअजमेरबिसुन्दनी बांध का स्लूइस गेट फाउंडेशन से उठा, संचालन प्रणाली क्षतिग्रस्त —...

बिसुन्दनी बांध का स्लूइस गेट फाउंडेशन से उठा, संचालन प्रणाली क्षतिग्रस्त — विभाग ने कहा जल्द होगी मरम्मत

दिलखुश मोटीस

केकड़ी (अजमेर)_स्मार्ट हलचल।केकड़ी क्षेत्र के प्रमुख जल स्रोतों में शामिल बिसुन्दनी बांध की बायीं मुख्य नहर पर लगा स्लूइस गेट तकनीकी खराबी का शिकार हो गया है। हाल ही में हुए निरीक्षण में सामने आया कि गेट का फाउंडेशन से जुड़ा हिस्सा ऊपर उठ गया है, जिससे उसकी मजबूती और संचालन प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।इसके अलावा, गेट की वह प्रणाली जहां ऑपरेटिंग चाबी लगाई जाती है, वह हिस्सा भी क्षतिग्रस्त पाया गया है, जिससे गेट का संचालन बाधित हो गया है। इससे किसानों में चिंता का माहौल है, क्योंकि यह गड़बड़ी खेतों तक जल प्रबंधन को प्रभावित कर सकती है।

ग्रामीणों ने बताया — गेट तीन साल पहले लगाया गया था

ग्रामीणों ने बताया कि गेट करीब तीन वर्ष पहले बांध की दोनों मुख्य नहरों पर लगाया गया था।

विभाग ने दिया भरोसा — जल्द दुरुस्त किया जाएगा गेट

इस संबंध में जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता कमलसिंह ने कहा:

> “बिसुन्दनी बांध के गेट से संबंधित जो खराबी की घटना सामने आई है, इस संबंध में हम इसे जल्द दुरुस्त करवाएंगे।”

वहीं, बांध परियोजना अध्यक्ष गोपाल मेघवंशी ने बताया:

> “तीन-चार दिन पहले बरसाती मौसम को देखते हुए गेट पर आयल व ग्रीस किया गया था। बीते दो-तीन दिनों से बांध में पानी की आवक बढ़ रही थी। कल जब गेट बंद करने पहुंचे तो उसका एक हिस्सा अचानक ऊपर उठ गया।”

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES