:- जावल गांव के पास पुलिस ने संदिग्ध बाइक को रुकवाकर पकड़ा, वाहन जब्त
राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर डोडा चूरा की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21.620 किलो डोडा चूरा बरामद कर मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन एवं थाना अधिकारी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान जावल गांव के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर कट्टे में छिपाकर रखा 21.620 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से जगदीश जाट (45) निवासी रानीखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से डोडा चूरा की तस्करी के नेटवर्क और इसके स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस दौरान टीम में एसएचओ गजेंद्र सिंह सहित कांस्टेबल
हेमराज चौधरी ,मोती लाल , राकेश कुमार, प्रदीप कुमार ने कार्यवाही को अंजाम दिया।