संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जाना सुशासन का मंत्र, एमपीएस प्ले स्टेशन का हुआ लोकार्पण
करियर में सफलता का मूल मंत्र है अनुशासन, लक्ष्य और सही दृष्टिकोण : बचनेश कुमार अग्रवाल
खेल और शिक्षा का संतुलन ही सर्वांगीण विकास का आधार : राजेश कृष्ण बिरला
‘संवाद’ कार्यक्रम में सफलता का मंत्र, करियर से लेकर जीवन मूल्यों तक हुई चर्चा
कोटा। स्मार्ट हलचल।महेश्वरी पब्लिक स्कूल, श्रीनाथपुरम में गुरुवार को ‘संवाद– एन इंस्पायरिंग डायलॉग टुवर्ड्स ए बेटर फ्यूचर’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) के आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल (आईएएस) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति एवं विद्यालय अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में नव विकसित ‘एमपीएस प्ले स्टेशन’ का लोकार्पण भी किया।
विद्यालय प्रशासक आर.के. जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रशासन, करियर, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों के संबंध में प्रेरित करना था। संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने करियर, सफलता, नेतृत्व और चुनौतियों से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य अतिथि ने सहज और प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, खेल और नवाचार का समृद्ध वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी अकादमिक और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने नव स्थापित ‘एमपीएस प्ले स्टेशन’ का उपयोग सुरक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि बचनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सफलता निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का प्रतिफल होती है। यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे और विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न छोड़े तो वह अपने सपनों को अवश्य साकार कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि करियर का चयन दूसरों की प्रसिद्धि या सफलता देखकर नहीं, बल्कि अपनी रुचि, क्षमता और आत्मविश्वास के आधार पर करें। उन्होंने कहा कि हर चुनौती का समाधान सही दृष्टिकोण और सकारात्मक सोच में छिपा होता है तथा विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
स्वागत भाषण में विद्यालय मंत्री बिट्ठलदास मूंदड़ा ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल उच्च पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया, जबकि उपप्राचार्या भक्ति निगम ने आभार व्यक्त किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष नंदकिशोर काल्या, सहमंत्री घनश्याम मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शारदा,सुरेश काबरा, प्रशासक राजेन्द्र कुमार जैन, के जी जाखेटीया,प्रमोद कुमार भण्डारी, प्राचार्य अमित कुमार शर्मा,उपप्राचार्य भक्ति निगम,सिद्धेश्वर झंवर, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कोटा। आज दिनांक 06 अगस्त 2026 गुरुवार को माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, कोटा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में ‘आधुनिक प्ले स्टेशन’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बचनेश कुमार अग्रवाल, कमिश्नर, कोटा विकास प्राधिकरण रहे।
मुख्य अतिथि श्री बचनेश कुमार अग्रवाल एवं विद्यालय अध्यक्ष श्री राजेशकृष्ण बिरला ने आधुनिक प्ले स्टेशन का विधिवत उद्घाटन किया। नई सुविधा को विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास की दिशा में विद्यालय की महत्वपूर्ण पहल बताया।
मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है। खेल विद्यार्थियों को अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, आत्मविश्वास, धैर्य एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है, इसलिए पढ़ाई और खेल का संतुलन विद्यार्थियों के जीवन में सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्ले स्टेशन का जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सुरक्षा के साथ उपयोग करने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों को खेलों के साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता ;।प्द्ध, रोबोटिक्स, कला, संगीत एवं । विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों, जिज्ञासाओं का मुख्य अतिथि महोदय ने बहुत ही सरलता से उत्तर देते हुए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय अध्यक्ष राजेशकृष्ण बिरला ने कहा कि माहेश्वरी पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, खेल एवं नवाचार का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में ऐसी सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक प्ले स्टेशन विद्यार्थियों को न केवल शारीरिक रूप से सक्रिय रखते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समन्वय की भावना भी विकसित करते हैं।
प्राचार्य अमित कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सदैव प्राथमिकता दी जाती है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्ले स्टेशन विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करेगा।
प्ले स्टेशन के उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने नई सुविधा का अवलोकन किया और खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के प्रति उत्साह व्यक्त किया।
समारोह के अंत में उपप्राचार्या भक्ति निगम ने विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि श्री बचनेश कुमार अग्रवाल सहित सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
