शाहपुरा फुलिया गेट पर उमड़ा जनसैलाब, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। स्मार्ट हलचल|स्थानीय फुलिया गेट पांचबत्ती चौराहे पर कायमखानी समाज के युवाओं द्वारा शाहपुरा नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों और नवनियुक्त जिला युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जीत का जश्न मनाया।
समारोह में कायमखानी समाज के प्रबुद्धजनों और युवा नेताओं ने शिरकत की, जिसमें कांग्रेस के युवा नेता व पूर्व जिला महासचिव अमजद खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आजाद खान, सुलेमान खान, प्रॉपर्टी डीलर सलीम खान, मोहम्मद अली खान, मानवाधिकार कार्यकर्ता शब्बीर आजाद, समाजसेवी फिरोज खां, अब्दुल जब्बार खां, शौकत खां, जाकिर खां, और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हमीद खान प्रमुख रूप से शामिल रहे।
समाज के प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद नमन ओझा, जाकिर देशवाली, विशाल बाबू मीणा, मदन सर्वा, एसडीपीआई (SDPI) पार्षद यूसुफ मोहम्मद सिलावट, निर्दलीय पार्षद चांद मोहम्मद नीलगर तथा नवनिर्वाचित जिला युवा कांग्रेस महासचिव जयंत जीनगर का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने जोरदार पुष्पवर्षा कर सभी विजयी प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाया।
स्वागत रस्म के पश्चात कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। समारोह के समापन पर कांग्रेस नेता अमजद खान ने आगंतुक अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी नवनिर्वाचित पार्षद और पदाधिकारी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाएंगे।