अनिल कुमार
ब्यावर | स्मार्ट हलचल|सेदरिया बाईपास स्थित महासभा बगीची में रविवार को गाजी जी की डांग क्षेत्र द्वारा नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन समारोहपूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम संरक्षक मुकेश काठात की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में अजहर काठात, करणा जी नवयुवक मंडल अध्यक्ष चेतन काठात, उपाध्यक्ष आलम काठात, केसर काठात सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी में फिरोज काठात (रावला बाडिया) को अध्यक्ष, अहसान काठात (खीमपुरा) को उपाध्यक्ष, अब्दुल रज्जाक (बाडिया भाऊ) को सचिव तथा इरफान काठात (नयागांव) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार मुल्तान काठात (झुंझारो का बाडिया) को सह-सचिव, शहबाज काठात (थल का बाडिया) को सह-कोषाध्यक्ष, नादिर काठात (मातकी, झाक) को प्रचार मंत्री तथा इब्राहिम काठात (बिठूर) को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कानूनी सलाहकार के रूप में एडवोकेट शहजाद काठात (श्यामगढ़), ऑडिटर के रूप में राजू काठात (रामपुरा सुमेल), मीडिया प्रभारी के रूप में फारुख काठात (नाडी) और प्रवक्ता के रूप में सलीम काठात (भरकाला) को नियुक्त किया गया।
इसके अलावा अजीज काठात (लाखीना) को व्यवस्थापक, भरत काठात (खरवा) को वरिष्ठ सलाहकार तथा सुरेंद्र काठात (रुदलाई खरवा) को क्रीड़ा प्रभारी बनाया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नवयुवक मंडल समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक एकता और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।










