संवेदनशीलता की मिसाल: 35 महिलाओं को पेंशन, दो बेटियों के विवाह में सहयोग
कोटा। स्मार्ट हलचल|सामाजिक सरोकारों को सशक्त रूप देते हुए शक्ति राजपूत समाज, कोटा द्वारा जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं के सहयोग की दिशा में सराहनीय पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में कंसुआ बापू नगर स्थित चौहान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज की 35 जरूरतमंद विधवा महिलाओं को 800-800 रुपये की नकद पेंशन राशि प्रदान की गई। यह सहायता पिछले छह महीनों से नियमित रूप से दी जा रही है, जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान समाज ने दो जरूरतमंद बेटियों के आगामी विवाह (अक्षय तृतीया, 20 अप्रैल) को लेकर भी विशेष सहयोग प्रदान किया। समाज सारथी कृष्ण गोविंद सिंह गौड़ द्वारा दोनों बेटियों को आर्थिक सहयोग करते हुए 11 हजार रूपये दिए गए। हेमलता चौहान ने 5 राजपूती ड्रेस, प्रद्युम्न सिंह राघव ने टॉवेल सेट एवं बेडशीट, नरेंद्र सिंह सोलंकी ने कंबल तथा समाज की ओर से प्रत्येक को एक-एक सिलाई मशीन भेंट की गई। इसके अतिरिक्त रमेश चंद सोनी द्वारा दोनों बेटियों को बिछिया भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर रविन्द्र सिंह हाड़ा, नरेश, विवेक सिंह सिसोदिया, राजेश सिंह परिहार, टीकम सिंह नरूका, भवानी सिंह सोलंकी, भैरव सिंह राठौड़, महावीर सिंह शक्तावत, अरिदमन सिंह जादौन, बुद्धराज सिंह हाड़ा, प्रताप सिंह हाड़ा, हेमलता चौहान, भंवर सिंह चौहान, अमित सिंह राजावत, भंवर सिंह सोलंकी, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, अजमेरा सिंह राठौड़, कमल सिंह हाड़ा, अर्जुन सिंह सोलंकी, भवानी सिंह शेखावत, प्रमोद सिंह हाड़ा, भूपेंद्र सिंह जादौन, भागीरथ सिंह राजावत, युवराज सिंह नरूका, कुलदीप सिंह नरूका, राजेश सिंह राजावत सहित अनेक समाज बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
