Homeसीकरजनता की समस्याओं के समाधान के लिए करेंगे निरंतर कार्य-गैना भाजपा प्रदेश...

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए करेंगे निरंतर कार्य-गैना भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना का किया स्वागत

हरसौर|स्मार्ट हलचल|रविवार को कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने पर शिष्टाचार भेंट की। मण्डल अध्यक्ष अमित आसोपा की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने साफा, माला एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गैना ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है। नई जिम्मेदारी के साथ प्रदेश की राजनीति में विकास, संगठन और जनता के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे। मण्डल अध्यक्ष अमित आसोपा ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। उनका कहना है कि नए प्रदेश उपाध्यक्ष के पास संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा की लंबी पृष्ठभूमि है, जिससे प्रदेश में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री जस्साराम गुर्जर, शंकरलाल राव, अशोक पाराशर, भगवान सिंह, अभिषेक चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES