बनेड़ा । राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पदमनाथ जी महाराज के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रियंका चौरसिया के अनुशंसा पर सौमनाथ गौशाला सरदार नगर संचालक रामपाल कुमावत को भीलवाड़ा जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। रामपाल कुमावत को जिलाध्यक्ष बनने पर बनेड़ा में निजी कार्यालय पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी , भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री व प्रदेश महामंत्री सर्व – कुमावत समाज शंकर कुमावत, गौभक्त मोनू कुमावत, दुर्गेश बैरवा, कैलाश जाट , कैलाश कुमावत, राम नारायण कुमावत,किशन कुमावत,सहित उपस्थित सभी गौ भक्तो ने गौभक्त रामपाल कुमावत का माल्यार्पण कर मुंह मिठा कर स्वागत किया।