Homeराष्ट्रीयसोनिया गांधी की अचानक तबियत बिगड़ी, सरगंगाराम अस्पताल में करवाया भर्ती

सोनिया गांधी की अचानक तबियत बिगड़ी, सरगंगाराम अस्पताल में करवाया भर्ती

नई दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह तबीयत कुछ बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दिग्गज कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी बीते कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। यही वजह है कि समय-समय पर वो नियमित स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं। इस बीच मंगलवार सुबह में उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी औपचारिक रूप से 1997 में कलकत्ता पूर्ण सत्र में कांग्रेस पार्टी की सदस्य बनी थीं। इसके बाद पहली बार 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। उस समय, पार्टी नेतृत्व संकट, आंतरिक कलह और चुनावी हार से जूझ रही थी। कांग्रेस केवल तीन राज्यों मध्य प्रदेश, ओडिशा और मिजोरम में सत्ता में थी।सोनिया जल्दी ही कांग्रेस का एक मुख्य चेहरा और राष्ट्रीय राजनीति में एक अहम प्रभावशाली हस्ती बन गईं। हालांकि, उनका उदय बिना विवाद के नहीं हुआ। मई 1999 में, कई सीनियर नेताओं ने उनके विदेशी मूल पर सवाल उठाए। सोनिया ने कुछ समय के लिए इस्तीफा देने की पेशकश की, लेकिन पार्टी के अंदर भारी समर्थन ने उनकी स्थिति को मजबूत किया। सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार दो आम चुनाव जीते और 2000 के दशक में 16 राज्यों में शासन किया। इसके बाद सोनिया गांधी ने 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह फिलहाल राज्यसभा की सदस्य हैं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES