Homeभीलवाड़ासोपुरा में कुएं में मिली अज्ञात महिला की लाश

सोपुरा में कुएं में मिली अज्ञात महिला की लाश

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर सोपुरा बस स्टैंड के पास देर रात कुएं में एक महिला की लाश पड़ी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, सूचना पर बड़लियास पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय में भेजा । दीवान सुनील बेनीवाल ने बताया कि सोपुरा बस स्टैंड के पास बाबूलाल गुर्जर के खेत पर बने कुएं में देर रात एक महिला की लाश मिली, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला, किसान को कुएं के पास महिला की सोल पड़ी होने के चलते शंका हुई, जिस पर कुएं में देखा तो एक महिला की लाश तैरती हुई दिखाई दी । लाश दो से तीन दिन पुरानी हो सकती हैं, देर रात पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भेजा, पुलिस मृतक महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है ।।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES