Homeभीलवाड़ाबिजौलियाँ नगर पालिका द्वारा परकोटे के भीतर स्त्रोत पृथक्कीरण को लेकर 10...

बिजौलियाँ नगर पालिका द्वारा परकोटे के भीतर स्त्रोत पृथक्कीरण को लेकर 10 अतिरिक्त कार्मिक लगाए

कार्मिक घर-घर जाकर अलग-अलग प्रकार का कचरा करेंगे इकट्ठा|

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अन्तर्गत 1 दिन, 1 घंटा, एक साथ राष्ट्रव्यापी श्रमदान” का आहवान किया गया । जिसमें नगर पालिका बिजौलियां द्वारा सोशल मीडीया के माध्यम से आमजन को अभियान को सफल बनाने हेतु श्रमदान के लिए आमंत्रित किया। आमजन ने नगर पालिका के सफाई कार्मिको के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान किया। जिसमें जागेश्वर महादेव मंदिर के पास वाली सडक को श्रमदान कर साफ किया गया। इस दौरान सडक पर कचरा फैलाने वालों की समझाईश कर उन्हे गन्दगी नहीं करने एवं श्रमदान से जुडने हेतु समझाईश की।

इसके अतिरिक्त आज से नगर पालिका द्वारा परकोटे के भीतर स्त्रोत पृथक्कीरण लागु

जिसमें घर-घर कचरा स्त्रोत पृथक्कीकरण द्वारा संग्रहण वाहन के अतिरिक्त 10 कार्मिकों का नियोजन कर घर-घर कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जावेगा। प्रत्येक घर से गीला कचरा, सुखा कचरा, खतरनाक कचरा एवं बेकार कचरा अलग-अलग संग्रहित किया जावेगा। जिसमें सग्रहण वाहन द्वारा सुखा कचरा संग्रहित किया जावेगा एवं कार्मिकों द्वारा गीला कचरा खतरनाक कचरा एवं बेकार कचरा अलग-अलग संकलित किया जावेगा। इस पर पंकज कुमार मंगल अधिशाषी अधिकारी द्वारा बताया गया कि परकोटे के भीतर घरो से स्त्रोत पृथक्कीकरण उपरांत ही कचरा संग्रहित किया जावेगा। जिसमें रसोई का कचरा अर्थात् गीला कचरा, खतरनाक कचरा अर्थात् कांच, कील, ब्लेड एवं बेकार कचरा अर्थात् डाईपर, सेनेटरी पेड्स, कपडे, जुते अलग से संग्रहित किये जायेंगें। प्रत्येक गृह स्वामी को यह कचरा घर में ही अलग-अलग कचरा पात्रों में रखना होगा एवं कार्मिक एवं वाहन के आने पर उनको अलग-अलग कचरा ही सुपुर्द करना होगा। इससे ना सिर्फ कचरे को रिसाईकल करने में मदद मिलेगी बल्कि ऐसे निश्चित कचरे से गायों/अन्य पशुओं के पेट में जाने से रोका जा सकेगा। इत्यादि को बचाया जा सकेगा। इस पर उन्होने आमजन से कचरे, को सडक पर नालियों में, खाली भूखण्डों में भी नहीं फेंकने की अपील की। आमजन जब तक स्वयं जागरूक होकर कचरे एवं सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा तब तक कचरे का सुव्यवस्थित निस्तारण नहीं हो पायेगा।

इसी के साथ प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी नगर पालिका मीटींग हॉल में किया गया जिसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष पूजा चन्द्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष प्रेम देवी मेवाडा, पूर्व पार्षद कोमल जैन, कनिष्ठ सहायक लोकेश पारीक, आमजन एवं नगर पालिका स्टॉफ ने माननीय प्रधानमंत्री के बांसवाडा में 1,22,000 करोड से भी अधिक की राशि से जुडी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उ‌द्घाटन एवं हरी झंडी दिखाकर किये गये तीन ट्रेनों का शुभारम्भ एवं राष्ट्र के नाम सम्बोधन का सीधा प्रसारण देखा। नगर पालिका मीटींग हॉल में आमजन बडी संख्या में आने से मीटींग हॉल छोटा पड गया। पूजा चन्द्रवाल द्वारा कार्यक्रम का प्रसारण देख राजस्थान राज्य में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी पाकर खुशी जाहिर की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES