Homeराज्यउत्तर प्रदेशनगर आयुक्त के आदेशों के क्रम में विशेष संचारी रोग अभियान चलाया...

नगर आयुक्त के आदेशों के क्रम में विशेष संचारी रोग अभियान चलाया गया

Special Communicable Disease Campaign

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/नगर आयुक्त के आदेशों के क्रम में जोन-06 के अन्तर्गत जोनल अधिकारी जोन-06 के नेतृत्व में वार्ड-हुसैनाबाद में घण्टाघर से डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की रोकथाम हेतु विशेष संचारी रोग अभियान चलाया गया। जिसमें सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामजीत पाण्डेय, राम चन्द्र यादव तथा समस्त वार्डों के सुपरवाइजर एवं संचारी रोग से संबन्धित कर्मचारी एण्टीलार्वा मशीन व फॉगिंग मशीन के साथ उपस्थित रहें। तथा विशेष रूप से समस्त वार्डों के संचारी रोग अभियान के कर्मचारी भी शामिल हुए जिन्होने वर्दी/अप्रेन, फेस मास्क व मशीन ले रखी थी। कर्मचारियों द्वारा वार्ड हुसैनाबाद के राम नगर, जूता बाजार, सतखण्डा चौकी कानपुर मस्जिद एवं मा० विधायक बुक्कल नवाब के घर के आस-पास फॉगिंग एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव कराया गया। इसके अतिरिक्त आस-पास के क्षेत्र में विशेष संचारी रोग अभियान चलाकर फॉगिंग तथा एण्टीलार्वा का छिड़काव आदि का कार्य कराया गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES