विश्व गौरैया दिवस पर उदयपुर में विशेष आयोजन 20 मार्च को

उदयपुर, 17 मार्च। स्मार्ट हलचल|ग्रीन पीपल सोसायटी उदयपुर) द्वारा विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर 20 मार्च 2026 को उदयपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक फतह सागर झील के देवाली क्षेत्र में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान वन विभाग व WWF के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर आमजन को गौरैया संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने का संदेश दिया जाएगा।
ग्रीन पीपल सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पक्षी घोंसलों का वितरण भी किया जाएगा, जो रतनमणि मेटल्स एंड ट्यूब्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित हैं।