Homeराजस्थानकोटा-बूंदीविशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल ने निरीक्षण...

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल ने निरीक्षण कर लिया जायजा

सी पी गोयल

बारां, 19 नवंबर। स्मार्ट हलचल|जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में गणना प्रपत्र के वितरण व संग्रहण के कार्य में प्रगति की जांच के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल ने उपखण्ड शाहबाद में गहन निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सुनिल कुमार, बीडीओ दीपचन्द नागर भी मौजूद रहे।
जनागल ने निरीक्षण में ग्राम पंचायत शाहबाद के भाग संख्या 143, 144, 145, ग्राम पंचायत शुभघरा के भाग संख्या 200, 201 एवं ग्राम पंचायत मुंडियर के भाग संख्या 195, 196, 202 व 203 सहित क्षेत्र का दौरा कर पुनरीक्षण कार्याे की जांच करते हुए बूथ लेवल अधिकारी द्वारा गणना प्रपत्र वितरण एवं भरे हुए फार्म का पुनः संग्रहण की स्थिति का अवलोकन किया।
इसके साथ ही उन्होंने मतदाताओं द्वारा भरे जाने वाले गणना प्रपत्र का अवलोकन किया तथा इस कार्य में बीएलओ एवं मतदाता को प्रपत्र भरने में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बीएलओ को प्रपत्र में गलतियां सुधार कर नियमानुसार प्रपत्र भरवाने के लिए निर्देशित किया तथा समस्याओं का समाधान भी किया गया। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि गणना फार्म संकलित करने के साथ ही समय पर डिजिटाइजेशन करते हुए त्वरित गति से कार्य किया जाए तथा फील्ड में भ्रमण के दौरान सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता गणना प्रपत्र भरने से वंचित नहीं रहे ताकि प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके। साथ ही प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए स्थापित हेल्प डेस्क पर सम्पर्क करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारियों को भी इस कार्य में सहयोग के लिए कहा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES