यात्री भार और परिचालन समीक्षोपरांत रेलवे बोर्ड ने लिया निर्णय; स्पेशल टैग हटने से अतिरिक्त किराए से मिलेगी मुक्ति, नियमित आरक्षण व समयबद्ध संचालन होगा सुनिश्चित
भीलवाड़ा (स्मार्ट हलचल)भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली तीन प्रमुख स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने अपने नियमित परिचालन नियमों और उच्च यात्री भार की समीक्षा के आधार पर नियमित (रेगुलर) सेवाओं में शामिल कर लिया है। रेलवे द्वारा इन ट्रेनों को स्थायी समय-सारणी में शामिल करते हुए नए नियमित नंबर आवंटित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को स्पेशल फेयर के अतिरिक्त किराये से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक व्यवस्थित होगी।
इन 3 ट्रेनों को मिले नए नियमित नंबर
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार नियमित हुई ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
- जयपुर–उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस:
पुराना स्पेशल नंबर: 09721 / 09722 | नया नियमित नंबर: 20993 / 20994 - अजमेर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस:
पुराना स्पेशल नंबर: 09653 / 09654 | नया नियमित नंबर: 20995 / 20996 - कालीनागढ़ टाउन–हिसार एक्सप्रेस:
पुराना स्पेशल नंबर: 07718 / 07717 | नया नियमित नंबर: 17295 / 17296
🛑 स्पेशल से नियमित होने से यात्रियों को मिलेंगे यह बड़े लाभ:
- किराये में कमी: स्पेशल ट्रेनों में लगने वाला अतिरिक्त सरचार्ज समाप्त, सामान्य किराया लागू।
- स्थायी आरक्षण सुविधा: बार-बार अवधि विस्तार के इंतजार के बिना महीनों पूर्व अग्रिम आरक्षण की सुविधा।
- समयबद्धता: नियमित ट्रेनों के रूप में …
- सुगम आवागमन: राजधानी जयपुर, उदयपुर, मुंबई और उत्तर भारत के लिए दैनिक व साप्ताहिक यात्रा विकल्प सुदृढ़।
यात्री यातायात और परिचालन नियमों के तहत हुआ फैसला
रेलवे सूत्रों के अनुसार, इन मार्गों पर लगातार उच्च यात्री भार (ऑक्यूपेंसी) दर्ज की जा रही थी। यात्रियों और व्यापारिक संगठनों की निरंतर उठ रही मांग तथा परिचालन व्यवहार्यता की तकनीकी जांच के बाद रेलवे बोर्ड ने इन्हें नियमित समय-सारणी में समायोजित करने का निर्णय लिया है। स्पेशल से नियमित हुईं ये रेल सेवाएं भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए बेहतर और किफायती रेल संपर्क सुनिश्चित करेंगी।