बन्शीलाल धाकड़
बड़ी सादड़ी, 2 फरवरी 2026,स्मार्ट हलचल| निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से संत निरंकारी मिशन दिल्ली द्वारा भीलवाड़ा जॉन नंबर 21A में सभी ब्रांचो में 10 दिवसीय की प्रचार यात्रा पर पधार रहे हैं केंद्रीय ज्ञान प्रचारक संत सतपाल शर्मा जी (हिमाचल प्रदेश) के सानिध्य में ब्रांच बड़ी सादड़ी में भी दिनांक 4 फरवरी 2026 बुधवार को सायं 7: 00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक नारजी का खेड़ा रोड (रेलवे पुलिया) के आगे स्थित निरंकारी सत्संग भवन बड़ी सादड़ी में विशाल आध्यात्मिक सत्संग आयोजित होगी जिसमें सभी श्रद्धालु पधार कर इसका भरपूर लाभ लेवे !













