मदन मोहन गर्ग
स्मार्ट हलचल, गंगापुर सिटी।दिनांक 1 व 2 मार्च को होने वाले ‘महिलाखेल महोत्सव, की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मंगलवार शाम को हाई सेकेंडरी स्थित पार्क में पहुंची।समिति सदस्यों के पास महिलाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाये एवं खेलों की प्रैक्टिस भी की। उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उन्नति में महिलाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए पूर्व सभापति संगीता बोहरा द्वारा विगत 3 वर्षों से महिलाओं के लिए गंगापुर शहर में खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष चौथी बार महिलाओं के लिए खेलों का आयोजन 1 और 2 मार्च को रखा गया है इन खेलों के अंतर्गत महिला क्रिकेट, खो-खो कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़ ,रस्साकशी ऊंची ,कूद लंबी कूद, कुर्सी दौड़ ,चम्मच दौड़ ,रूमाल झपट्टा खेल रखे गए हैं।
खेलने की इच्छुक सभी महिलाओं को हाई सेकेंडरी स्थित पार्क में 19 और 20 फरवरी को शाम 4:00 बजे आमंत्रित किया गया है। यहां प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षिका द्वारा महिलाओं को खेलों के नियमों से अवगत कराया जाएगा।रजिस्ट्रेशन के लिए अन्य कोई जानकारी के लिए 94134 82099, 701491 7707, 9782126410 , 94142 24995 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।पूर्व सभापति संगीता बोहरा द्वारा शहर की महिलाओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने का अनुरोध किया गया है।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से महिलाओं के लिए ही आयोजित किया गया है।अतः सभी महिलाएं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।कार्यक्रम में शुरू से सकारात्मक रूप से जुड़ी हुई डॉ शैल शास्त्री एवं समिति सदस्य रेनू आर्य, नीरज दीक्षित ज्योति दीक्षित, अंजली दुबे ,अपर्णा शर्मा, कुसुम गुप्ता, मंजू सिंगल ,माया मीणा, रक्षा बराडिया अंजना रावत एवं खेलों में भाग लेने वाली महिलाएं मौजूद रहे।