Homeराज्यउत्तर प्रदेशएसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा लोक भारती सदस्यों की अयोध्या यात्रा का...

एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा लोक भारती सदस्यों की अयोध्या यात्रा का आयोजन

अयोध्या दर्शन हेतु 250 लोकभारती सदस्यों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/एसआर ग्रुप बक्शी का तालाब, लखनऊ से अध्यक्ष लोक भारती अवध प्रान्त पवन सिंह चौहान सदस्यविधान परिषद के सौजन्य से 250 लोकभारती सदस्यों को अयोध्या दर्शन हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर लोकभारती के संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय संपर्क प्रमुख कृष्णा चौधरी की उपस्थिति रहे। यह शुभ कार्य अध्यक्ष लोक भारती अवध प्रान्त पवन सिंह चौहान सदस्यविधान परिषद द्वारा उनके लोक भारती कार्यालय से परिसर से संपन्न हुआ।
इस मंगलकारी यात्रा में एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स की 11 बसें लोकभारती के सदस्यों के लिए उपलब्ध रहीं। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुख-सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया तथा सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पहले से ही अध्यक्ष लोक भारती अवध प्रान्त पवन सिंह चौहान सदस्यविधान परिषद द्वारा सुनिश्चित कर दी गई थी।
इस अवसर के उपरांत एमएलसी पवन सिंह चौहान ने सभी से मुलाकात में विभिन्न सामाजिक व प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई तथा लोकहित में किए जा रहे कार्यों की लोक भारती द्वारा सराहना की गई। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव से परिपूर्ण रही और एमएलसी पवन सिंह चौहान के प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES