Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़विधायक आक्या ने श्रीमद भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा का लाभ...

विधायक आक्या ने श्रीमद भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा का लाभ लिया

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल/चित्तौडगढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने मंगलवार को विधानसभा क्षैत्र के ग्राम रेबारियो की ढाणी में पुष्कर धाम के संत राजाराम जी महाराज के सानिध्य में 20 दिसम्बर से चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा का लाभ लिया। इस दौरान विधायक आक्या ने संत राजाराम महाराज सहित कथा में उपस्थित बड़े बुजुर्गो का आर्शीवाद लेते हुए विधानसभा क्षैत्रवासियो की खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व विधायक आक्या का कथा स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणो द्वारा उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अर्जुनलाल रायका, पूर्व सरपंच अशोक रायका, लिटिल प्रकाश भट्ट, हीरालाल रायका, शोकिन मेनारिया, उंकारलाल रायका, बृजलाल रायका, मिठुलाल रेबारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES