Homeभीलवाड़ाश्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मानव कल्याण – स्वामी जगदीश पुरी...

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मानव कल्याण – स्वामी जगदीश पुरी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ,
501 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाल गूंजे भगवान के जयकारें

काछोला 12 दिसंबर- स्मार्ट हलचल|श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से निकली 501 कलशों की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने श्रद्धालुओं ने उमंग ,उत्साह व श्रद्धा के साथ भाग लिया। गाजे-बाजे, बैण्डबाजों और धार्मिक जयकारों के बीच आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने शोभायात्रा में सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा का मान बढ़ाया,

यजमानों ने शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े पर सवार होकर विभिन मंदिरों के भगवान के ध्वज हाथों में लेकर शोभायात्रा में सहभागिता निभाई। कलश यात्रा नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।
जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्री लक्ष्मीनाथ के बैवाण के साथ जयकारों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा का उत्साह बढ़ाया। मार्ग में जगह-जगह भगवान श्री लक्ष्मीनाथ के बैवाण मैं विराजित भगवान की पूजा-अर्चना की गई।नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया।

कथा महोत्सव में कथावाचक शक्करगढ़ अमर ज्ञान निरंजनी आश्रम के स्वामी जगदीश पुरी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुँची, जहाँ विधि विधान और वैदिक मंत्रोचारण के साथ श्रीमद् भागवत एवं कलश की स्वामी जगदीश पुरी महाराज के द्वारा स्थापना की गई।

ग्रामवासियों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें प्रतिदिन स्वामी जगदीश पुरी महाराज के मुखारविंद से प्रेरणादायक कथा वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह और श्रद्धालुओं में विशेष उमंग देखने को मिल रही है। वही कथा स्थल पर आसपास के गांवो के सैकड़ों लोग बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं कथा का आनंद ले रहे हैं

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कथा में शक्करगढ़ अमर ज्ञान निरंजन आश्रम के स्वामी जगदीश पुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य को मुक्ति प्राप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर अवश्य ही कथा श्रवण करना चाहिए, क्योंकि जिसने कथा सुनाई और जिसने सुनी—दोनों का ही कल्याण सुनिश्चित है।

स्वामी जी ने आगे कहा कि अन्य युगों में भगवान को प्रसन्न करने हेतु कठोर तप और साधना करनी पड़ती थी, लेकिन कलयुग में निष्काम भाव से कथा का श्रवण ही सारे विकारों का नाश कर देता है। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत एक कल्पवृक्ष के समान है, जो सत्य का बोध कराते हुए मनुष्य को भक्ति और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा की अत्यंत आवश्यकता है, क्योंकि यही हमें मृत्यु जैसे शाश्वत सत्य से अवगत कराती है और जीवन को सद्मार्ग पर प्रेरित करती है। प्रवचन के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थित रहकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES