Homeराज्यउत्तर प्रदेशसेंट मीरा इंटर कॉलेज – 40वाँ वार्षिक समारोह

सेंट मीरा इंटर कॉलेज – 40वाँ वार्षिक समारोह

समर्थ कुमार सक्सेना

लखनऊ। स्मार्ट हलचल| सेंट मीरा इंटर कॉलेज में अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में 40वाँ वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय प्रबंधन, विशेषकर विनोद रातड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में पूरे आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद पूरे सभागार में उत्साहपूर्ण तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी।

इस वर्ष का मुख्य विषय “एकता में ही शक्ति है” रहा, जिसे छात्रों ने नृत्य, नाटकों और संगीत के माध्यम से बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। बच्चों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को विभिन्न लोकनृत्यों के रूप में मंच पर जीवंत किया।

असम का पारंपरिक आसामी नृत्य, गुजरात का ऊर्जा से भरपूर डांडिया, दक्षिण भारत के शास्त्रीय एवं पारंपरिक नृत्य,
तथा देश के अन्य हिस्सों की लोक प्रस्तुतियाँ, जिन्होंने दर्शकों को भारत की सांस्कृतिक सुंदरता और एकता का संदेश दिया।

योग के महत्व को उजागर करते हुए छात्रों ने योग डांस की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” की प्रेरणा दी। नन्हे-मुन्नों ने “एक ज़िंदगी मेरी, 100 ख़्वाहिशें” पर अपनी प्यारी और आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी मासूम अदाओं और ऊर्जा ने माहौल को खुशियों से भर दिया।

मंच पर प्रस्तुत की गई रामायण कथा की नृत्य–नाटिका ने दर्शकों को पौराणिक युग की यात्रा कराई। छात्रों की अभिव्यक्ति, भाव-भंगिमाएँ और सजीव प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एक भावनात्मक नाटक—“माँ-बाप की क़ीमत”—ने माता-पिता के प्रेम, त्याग और महत्व को बेहद संवेदनशील तरीके से दर्शाया, जिसे उपस्थित दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब प्रबंधन ने मातृत्व के सम्मान में एक अनोखी पहल की—“माँ” को फलों से तौलकर सम्मानित किया गया। इस विशेष सम्मान ने सभागार को गर्व और भावनाओं से भर दिया और सभी माता-पिता की आँखें खुशी से चमक उठीं।

विद्यालय प्रबंधन विनोद रातड़ा उन छात्रों को साइकिल और ट्रॉली बैग प्रदान किए गए, जिन्होंने पूरे वर्ष उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए और अपनी मेहनत से विद्यालय का नाम रोशन किया। यह पुरस्कार छात्रों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करने वाला रहा।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रबंधन, विनोद रातड़ा, सभी शिक्षकों और छात्रों की अथक मेहनत और समर्पण महत्वपूर्ण रहा।
टीमवर्क, अनुशासन और रचनात्मक सोच के कारण 40वाँ वार्षिक समारोह विद्यालय के इतिहास में एक यादगार अध्याय बन गया।

सेंट मीरा इंटर कॉलेज का यह समारोह न केवल सांस्कृतिक उत्सव था, बल्कि एकता, सम्मान, शिक्षा और भारतीय संस्कृति का एक जीवंत प्रतीक भी साबित हुआ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES