Homeराष्ट्रीयTirupati Temple: टिकट काउंटर पर मची भगदड़ 6 की मौत, 40 घायल

Tirupati Temple: टिकट काउंटर पर मची भगदड़ 6 की मौत, 40 घायल

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में आज बुधवार को बैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्र के पास भगदड़ मचने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोकन लेने के लिए उमड़ पड़े और इससे भगदड़ मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। दरअसल सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बैकुंठ द्वार दर्शन टोकन के लिए तिरुपति के विभिन्न टिकट केंद्रों पर कतार में खड़े थे।

यह घटना उस समय हुई, जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दे दी गई। हादसे के बाद तिरुपति पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। आपको बता दें कि बैकुंठ द्वार दर्शन दस दिन के लिए खोले गए हैं, इसके चलते टोकन के लिए हजारों की संख्या में लोग जुट रहे हैं।

मंदिर समिति के चेयरमैन बीआर नायडू ने आपातकालीन बैठक बुलाकर इस घटना का जायजा लिया और मीडिया को स्थिति के बारे में जानकारी देने का वादा किया। इस घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली इस दुघर्टना पर शोक व्यक्त किया।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सैकड़ों श्रद्धालु तिरुमाला हिल्स स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट लेने के लिए होड़ में शामिल हुए। 10 जनवरी से शुरू हो रहे 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु आए थ

भगदड़ में मृतकों व घायलों की संख्या

पीटीआई के मुताबिक, प्राथमिक सूचना के आधार पर इस भगदड़ में तीन महिलाओं और एक पुरुष को मिलाकर 4 श्रद्धालुओं की मौत की खबर मिली है। वहीं, घटना स्थल से घायल श्रद्धालुओं को बचाकर तिरुपति में स्थित श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुजा सरकारी अस्पताल में भर्ता कराया जा रहा है। अधिकारी ने पीटीआई को इस बात की पुष्टि की, “भगदड़ में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई।” इस बीच, पुलिस द्वारा कुछ महिला श्रद्धालुओं को सीपीआर देने और घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस में ले जाने का वीडियो वायरल हुआ।
देर रात तक आई अपडेट के अनुसार, भगदड़ से मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर सात हो गई है। वहीं, भगदड़ में 20 से 25 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को तिरुपति के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आंध्र प्रदेश के सीएम ने दुख व्यक्त किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। आंध्र प्रदेश सीएमओ ने इस घटना पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने लिया घटना का जायजा

सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना में घायलों को दिए जा रहे इलाज के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। सीएम ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने का आदेश भी दिया है, ताकि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके।

तिरुपति बालाजी मंदिर के बारे में

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है तिरुपति बालाजी मंदिर। यहां हर दिन हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु आकर माथा टेकते हैं। यह भारत में सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह पावन मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के पहाड़ी शहर तिरुमाला में स्थित है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES