ज्योति प्रकाश सोनी प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त

स्मार्ट हलचल|पूर्व सह प्रभारी प्रदेश भाजपा छत्तीसगढ़ भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा ज्योति प्रकाश सोनी भीलवाड़ा को कृषि कल्याण नीतियों पर राष्ट्रीय स्तर पर किए उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा कैलाश चौधरी ने भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया एवं शीघ्र ही आगामी संगठन कार्यो हेतु निर्देशित कर जुट जाने को कहा आगामी ग्रामीण एवं शहरी चुनावी रणभेरी बजने वाले समय में समस्त कार्यकर्ताओ व जनमानस में पहुचने का संकल्प दिलाया
प्रदेश के अन्नदाताओं के हितों की रक्षा, किसान कल्याणकारी योजनाओं के प्रसार और संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

‘समृद्ध किसान – सशक्त राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने हेतु कार्य योजना बनाकर गांव ढाणी तक चौपाल लगाकर किसानों तक सरकारी योजनाओं को पहुचाने का काम करेंगे।।