(ब्यूरो रिपोर्ट)
लखनऊ।स्मार्ट हलचल|लोक जनशक्ति पार्टी (प्रबुद्ध प्रकोष्ठ), उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारियों की घोषणा की। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के अनुमोदन के पश्चात लखनऊ के वीआईपी रोड, आलमबाग स्थित एक भव्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी ने की।
घोषित प्रदेश पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
देवेंद्र कुमार अवस्थी – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष / प्रवक्ता
संजीव तिवारी – उपाध्यक्ष
जितेंद्र कुमार सिंह – प्रदेश प्रधान महासचिव
योगेश सिंह – प्रदेश महासचिव
विपिन कुमार दीक्षित – महासचिव (संगठन)
सचिन दीक्षित – प्रदेश सचिव
मिही लाल पासी – प्रदेश संगठन सचिव
आदित्य त्रिवेदी – महानगर अध्यक्ष
आर. पी. सिंह – प्रदेश मीडिया प्रभारी
उमेश तिवारी एवं राजकुमार वर्मा – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
दीपक गुप्ता – कार्यालय प्रभारी
नवमनोनीत जिला अध्यक्ष:
राम नगीना सिंह – रायबरेली
विनय सिंह – अमेठी
जितेंद्र शर्मा – सुल्तानपुर
विशाल तिवारी – अयोध्या
आदर्श अवस्थी – बाराबंकी
संजीत यादव – लखनऊ
नरेंद्र कुमार लोधी – उन्नाव
कार्यक्रम में निदेशक सर्वेश चंद मुख्य अतिथि और वरिष्ठ नेता हाजी अबरार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा और भविष्य की रणनीतियों पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा, “लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव नहीं आता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज और प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम का संचालन शारदा श्रीवास्तव ने कुशलता से किया।
इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान के नेतृत्व में अपनी आस्था प्रकट करते हुए पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।