Homeभरतपुरपंकज कमालपुरिया बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कार्यकारी सचिव

पंकज कमालपुरिया बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कार्यकारी सचिव

पंकज कमालपुरिया बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कार्यकारी सचिव

स्मार्ट हलचल, अजीम खान चिनायटा

टोडाभीम/राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए टोडाभीम तहसील के गांव कमालपुरिया का पुरा निवासी पंकज कमालपुरिया को प्रदेश कार्यकारी सचिव नियुक्त किया है। कमालपुरिया को प्रदेश कार्यकारी सचिव नियुक्त होने पर समस्त कांग्रेसियों ने आपस में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कमालपुरिया ने कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, हिंडौन विधायक अनीता जाटव, कांग्रेस कमेटी महासचिव डॉ भवी मीणा एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अजीम खान चिनायटा ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES