Homeभीलवाड़ाशिक्षा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 50% आरक्षण देने पर...

शिक्षा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 50% आरक्षण देने पर आनंद उत्सव मनाया,State government in education sector


शिक्षा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 50% आरक्षण देने पर आनंद उत्सव मनाया,State government in education sector

भीलवाड़ा/स्मार्ट हलचल/राजस्थान सरकार द्वारा ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती में महिलाओं का आरक्षण बढाकर 50% करने पर भाजपा महिला मोर्चा ने आनंद उत्सव मनाया
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के नेतृत्व एवं शास्त्री मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु बंसल के सानिध्य में शास्त्री मंडल महिला मोर्चा महामंत्री नेहा नागर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में भजन लाल सरकार द्वारा 50% आरक्षण देने पर महिला मोर्चा द्वारा नेहरू विहार तिलक नगर, 15 सेक्टर के गार्डन में आनंद उत्सव मनाया जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए, नरेंद्र मोदी के देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को धन्यवाद दिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा, राज्य विधानसभा में भी महिलाओं के लिए एक तिहाई यानी 33% आरक्षित कर भागीदारी सुनिश्चित की है आज थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में महिलाओं का आरक्षण बढ़कर 50% करने पर महिलाओं के लिए बहुत अच्छा अवसर है और इससे सभी महिलाओं में काफी प्रसन्नता है। इस अवसर पर मीनाक्षी नाथ, आशा नुवाल, सुलक्षणा शर्मा ,बबीता अग्रवाल, ललिता शर्मा, सुनीता गुप्ता, भारती अग्रावत ,संगीता अग्रावत, पिंकी वैष्णव, मंजू खटीक, गीता देवी, रितु देवी, सरोज प्रजापत, लाड़ देवी, दिलकुश सुवालका, गुड्डी देवी सोनी, देवी नंदू देवी, सुशीला देवी ,पुष्पा देवी, किरण दत्त, डिंपल बोथरा, किरण जिंदल ,कृष्णा देवी इंदिरा देवी, विमला देवी, मुन्ना देवी आदि महिलाएं उपस्थित रही।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES