Homeराजस्थानकोटा-बूंदीगृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने टोंक जिला कारागृह का किया...

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने टोंक जिला कारागृह का किया औचक निरीक्षण

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने टोंक जिला कारागृह का किया औचक निरीक्षण,

– गृह राज्य मंत्री ने जैविक खेती सहित वॉल पेंटिंग के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं को सराहा

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवराज मीना

टोंक ।स्मार्ट हलचल/राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की योजनाओं को लेकर पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। गृह राज्य मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। इस दौरान गृह राज्य मंत्री ने जिला कारागृह टोंक का औचक निरीक्षण भी किया। जहां गृह राज्य मंत्री की अगवानी जेल गार्ड ने सशस्त्र सलामी देकर की। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने निरीक्षण के दौरान जेल के बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सकीय सुविधा, विधिक सहायता, मनोरंजनात्मक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संदर्भ में बंदियों से जानकारी ली। बंदियों ने जेल व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया। इतना ही नहीं गृह राज्य मंत्री ने जेल की दीवारों के रंग रोगन के साथ ही राजस्थानी संस्कृति से परे मुख्य द्वार व बैरकों के दीवारी चित्रण को लेकर भी जेल प्रशासन की विशेष प्रसंशा की गई। गृह राज्य मंत्री ने जेल की समस्त व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए जेल के बंदियों को प्रेरित किया कि वह अपराध के रास्तों को छोड़कर भलाई के मार्ग का अनुसरण करें, सकारात्मकता को अपने जीवन में स्थान दें। गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने जेल में चल रही श्रीमद् भागवत ऑनलाइन कक्षा का भी अवलोकन किया। साथ ही जिला कारागृह में हो रही जैविक कृषि जैसे प्रयोग को अनूठा बताया। इस दौरान जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज, जेल कारापाल राजेश मीना, पूर्व नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन, भाजपा नेता समाजसेवी दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधी गण मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES